Tuesday, 13 November 2018

HOW TO BE A RICH MAN WITH BIG THINKING -- BIG MAGIC OF BIG THINKING एक साधारण इन्सान एक बड़ा आदमी भी बन सकता है

HOW TO BE A RICH MAN WITH BIG THINKING........
अमीर  बनने के लिए सपने भी बड़े होने चाहिए 
दोस्तों अगर आप भी चाहते हैं की हम भी बड़ा आदमी बने तो ये पोस्ट आपके लिए ही है इसे पूरा जरुर पढ़े.....
 
दोस्तों  हम   माध्यमवर्गीय  लोग  क्या  सोचते हैं  कि  काश  हम  भी आमिर होते  हम अमीरो की तरह  ही अपने सभी शौक  पाते  हम केवल इसी सोच  में  डूबे  रहते हैं फिर आखिर में ये सोच कर अपने काम पर वापस लग जाते हैं कि  हमारी  जिंदगी यु हीं  गरीबी  में ही कटेगी  हमें तो रोज ही कमाना  है और रोज वही दाल  रोटी  खानी  हैं।  क्यों है ना दोस्तों ऐसा ही।  लेकिन अब  बस.. ....... 

दोस्तों  हमने कभी ये  है सोचा कि  क्या कभी हमने ये सोचा है कि  जो लोग  आज अमीर  हैं क्या वे हमेशा से अमीर  हैं या कभी  हमने उनका इतिहास भी उठा कर देखा है कि  क्या उनके बाप दादा  या परदादा  भी अमीर  ही पैदा हुए थे नहीं ऐसा कुछ भी नहीं यदि आप ऐसा सोच रहे हैं तो बिलकुल ही गलत  सोच रहे हैं  
तो फिर सही  क्या है  
जी  हाँ बिलकुल  ही गलत हैं हम लोग केवल फर्क है तो हमारी सोच का मै  अगर आपको दुनिया के टॉप इन्वेस्टर वारेन  बफे की बात करें तो इनकी कहानी बिलकुल ही अलग है आपको जानकर हैरानी होगी की इन्होने दस साल की उम्र में अपना पहला शेयर खरीद लिया था जिस उम्र में हम लोग केवल खर्च करने की सोचते इन्होंने उस उम्र में अपनी कमाई के बारे में सोचा था और सिर्फ 13 साल की उम्र में अपना इनकम टेक्स भी भर दिया था और यहाँ तक ही नहीं ये उस उम्र में अखबार भी बेचते थे और इन सब से वो अपने TEACHER से भी तीन गुना कमा लेते थे।  जी हाँ दोस्तों मै बस यही आपको समझाना चाहता हूँ जो भी दोस्त मेरी इस पोस्ट को पढ़ रहें है उनको जरुर ये  प्रेरणा मिलनी चाहिए की फर्क केवल हमारी सोच का है हम दिन रात मेहनत करके कभी बड़े नहीं बन सकते हाँ मेहनत जरुर करनी पड़ेगी लेकिन स्मार्ट सोच के साथ तो दोस्तों कुछ नया सोचो कमाने के नये तरीके अप्लाई करो और एक दिन आप जरुर बड़े आदमी बनोगे। 
धन्यवाद दोस्तों मेरी पोस्ट को पूरा पढने के लिए अगर मेरी पोस्ट आपको थोड़ी सी भी अच्छी लगी हो तो LIKE COMMENT और SHARE जरुर करें और अपने सुझाव जरुर दें। 

Friday, 9 November 2018

सफल आदमी बनना चाहते हैं तो ये जरुर पढ़े

बड़ा आदमी बनना सबका सपना होता है लेकिन सब बन नहीं पाते क्यों इसके कुछ कारण हैं क्योंकि इसके लिए ये तीन काम बहुत ही जरुरी हैं जो मै आपको बताने जा  रहा हूँ- 
   बड़ी सोच - कहते हैं कि  बड़ी सोच का बड़ा जादू होता है और ये बात एकदम सही है क्योकि जब हमको  सोचना  तो क्यों न  ही सोचें सोच हमेशा बड़ी ही होनी चाहिए लेकिन ख्याली पुलाव नहीं पकने चाहिए इसलिए इतना बड़ा सोचो की आप उस सोच के  लिए प्लान तैयार कर सको। 


   योजना बनाना - योजना बनाना जीवन के प्रत्येक पहलु के लिए एक महत्त्वपूर्ण है और जब बात पैसा कमाने की हो या करियर की हो तो प्लान के बिना पैसा कामना संभव ही नहीं है  जो  भी बड़े लोग बने हैं वो कभी बहुत ही मामूली लोग थे परन्तु एक बेहतर प्लान से  काम करने के कारण वे आज एक बड़े मुकाम पर पहुँच गए हैं जिसके पीछे एक अच्छी प्लानिंग ही तो है इसलिए अपनी सोच के आधार पर एक बेहतर प्लान तैयार कीजिए 


   एक्शन लीजिए- यहां हम एक्शन की बात कर रहे हैं जो की सबसे महत्त्वपूर्ण कदम है कुछ लोग केवल सोचते हैं यहाँ तक कि प्लान भी तैयार कर लेते हैं लेकिन फ़ैल होने के डर से एक्शन नहीं ले पाते जिससे उनकी सब मेहनत बेकार हो जाती है इसलिए इस सब के बाद प्लान पर एक्शन लेना बहुत ही जरूरी है कहते हैं जीतते हैं तो कामयाब इंसान बन जाते हैं और अगर हारते हैं तो अनुभव पाते हैं और जब हम रेस  ही शामिल नहीं होंगे तो जीत  सकते। 
इसलिए दोस्तों जो इन  तीन स्टेप को जीवन में उतार लेगा वह जीवन में कभी भी फ़ैल नहीं हो सकता और कामयाबी हमेशा उसके कदम चूमेगी। 
धन्यवाद ! दोस्तों मेरी पोस्ट कैसे लगी कमेंट में जरूर बताना। 

Wednesday, 13 June 2018

REDMI 5 BUDGET SMART PHONE आपके बजट का स्मार्ट फ़ोन

दोस्तों नमस्कार, 
आज हम आपको रेड्मी  5 (32 GB) के बारे में बताने जा रहें हैं ताकि आप इसके फीचर के बारें में जान सकें

रेड्मी 5 एक बहुत ही अच्छा स्मार्ट फ़ोन है जिसके बारे में आप निचे देखें


  1. सबसे पहले साइज़ की बात करते हैं इसका साइज़ है (15.2 x 0.8 x 7.3 cm)
  2. वजन-159 g
  3. बैटरी- 3300 Mah
  4. प्रोसेसर-Qualcomm® Snapdragon™ 450 octa-core processor with 14nm FINFET technology
  5. कैमरा-12 मेगाफिक्स्ल
  6. फ्रंट कैमरा - 5MP
  7. रैम- 3 GB
  8. स्टोरेज - 32 GB
  9. सिम - ड्यूल सिम सपोर्ट नैनो सिम
बहुत बढ़िया स्मार्ट फोन है आप इसे यहाँ से खरीद सकते हैं निचे दिए गये लिंक पर क्लिक करें 


Tuesday, 12 June 2018

MATA PITA KA HAMESHA SAMMAN KAROरुला देने वाली लाइन


एक बेटा अपने वृद्ध पिता को रात्रि भोज के लिए एक अच्छे रेस्टॉरेंट में लेकर
गया।
खाने के दौरान वृद्ध पिता ने कई बार भोजन अपने कपड़ों पर गिराया।
रेस्टॉरेंट में बैठे दूसरे खाना खा रहे लोग वृद्ध को घृणा की नजरों से देख रहे थे
लेकिन वृद्ध का बेटा शांत था।
खाने के बाद बिना किसी शर्म के बेटा, वृद्ध को वॉश रूम ले गया। उनके
कपड़े साफ़ किये, उनका चेहरा साफ़ किया, उनके बालों में कंघी की,चश्मा
पहनाया और फिर बाहर लाया।
सभी लोग खामोशी से उन्हें ही देख रहे थे।बेटे ने बिल पे किया और वृद्ध के
साथ
बाहर जाने लगा।
तभी डिनर कर रहे एक अन्य वृद्ध ने बेटे को आवाज दी और उससे पूछा " क्या
तुम्हे नहीं लगता कि यहाँ
अपने पीछे तुम कुछ छोड़ कर जा रहे हो ?? "
बेटे ने जवाब दिया" नहीं सर, मैं कुछ भी छोड़ कर
नहीं जा रहा। "
वृद्ध ने कहा " बेटे, तुम यहाँ
छोड़ कर जा रहे हो,
प्रत्येक पुत्र के लिए एक शिक्षा (सबक) और प्रत्येक पिता के लिए उम्मीद
(आशा)। "
आमतौर पर हम लोग अपने बुजुर्ग माता पिता को अपने साथ बाहर ले जाना
पसंद नहीँ करते
और कहते हैं क्या करोगे आप से चला तो जाता
नहीं ठीक से खाया भी नहीं जाता आप तो घर पर ही रहो वही अच्छा
होगा.
क्या आप भूल गये जब आप छोटे थे और आप के माता पिता आप को अपनी
गोद मे उठा कर ले जाया
करते थे,
आप जब ठीक से खा नही
पाते थे तो माँ आपको अपने हाथ से खाना खिलाती थी और खाना गिर
जाने पर डाँट नही प्यार जताती थी
फिर वही माँ बाप बुढापे मे बोझ क्यो लगने लगते हैं???
माँ बाप भगवान का रूप होते है उनकी सेवा कीजिये और प्यार दीजिये...
क्योंकि एक दिन आप भी बूढ़े होगें।

शेयर जरूर करे।जिससे लोग इससे  सबक  लें

Monday, 11 June 2018

BACCHE KO YE GUN JARUR SIKHAYEN बच्‍चे को मैनर्स जरुर सिखाने चाहिये

बच्‍चे का पहला स्‍कूल उनका घर और टीचर उनके मां-बाप होते हैं। हर बच्‍चे के परेन्‍ट्स यही चाहते हैं कि उनके बच्‍चे तमीज़ वाले और शिष्ट हों।
अगर आप भी अपने बच्‍चों पर अभी से ध्‍यान देना शुरु करेंगे तो आगे चल कर वह दूसरों के सामने आपकी नाक नहीं कटवाएंगे। तो आइये जानते हैं कौन से हैं वे मैनर्स जो आपको बच्‍चों को जरुर सिखाने चाहिये।

1. प्‍लीज और थैक्‍यू शब्‍द - कभी आप उन्‍हें खाने की चीज़ दे रही हों या फिर उन्‍हें पार्क में जा कर खेलने की इजाजत दे रही हों, तो उस समय उन्‍हें प्‍लीज़ बोलना और थैंक्‍यू कहना सिखाएं। जब बच्‍चा थोडा़ बडा़ होने लगे तब उसे यह सब सिखाएं।

2. टेबल मैनर्स- जब आपके बच्‍चे खाना सीखें तब उन्‍हें इस बात का ज्ञान जरुर सिखाएं जिसे आप जिन्‍दगी भर देखना चाहती हैं। कुछ नियम जैसे, मुंह खोल कर खाना, खाते समय बात ना करना, अपनी कुहनियों को टेबल पर ना रखना या फिर खाते समय मुंह से आवाज ना निकालना आदि सिखाएं।

3. बर्थडे पार्टी शिष्टाचार- देखा गया है कि बर्थडे पार्टी में बच्‍चे खूब सारा धमाल देख कर इतने ज्‍यादा खुश हो जाते हैं कि वह अपनी तमीज़ भूल जाते हैं। लेकिन उन्‍हें कुछ आदते ऐसी ढालनी चाहिये जिससे मां-बाप को शर्मिदा ना होना पडे़। हर महमान को गिफ्ट के लिये धन्‍यवाद बोलना, चिल्‍लाना नहीं और आने वाले के साथ अच्‍छा बर्ताव करना सिखाएं।

4. ज़ुबान संभाला- जब छोटे बच्‍चे कोई गंदी गाली या बडी़ बडी़ बाते बोलते हैं, तो सुन कर बडी़ हंसी आती है। लेकिन आपको कभी भी अपने बच्‍चे के सामने नहीं हंसना चाहिये वरना वह वही काम दुबारा करेंगे। ऐसे मौके पर उन्‍हें समझाएं कि वह गाली देना गंदी बात होती है।

5. मतलबी ना बने- बच्‍चे मज़ाक मज़ाक में अपने दोस्‍तों की टांग खीचते हैं और यही आगे चल कर लडा़ई का रूप ले लेती है। अपने बच्‍चे को सिखाएं कि वह हर किसी का दोस्‍त बन कर रहे और किसी से मतलब ना निकालने की सोंचे।

6. पब्लिक मैनर्स- अपने बच्‍चे को सूचित करें कि जब वह बाहर लोगो के बीच में जाए तब उसे कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना है जिससे उसकी बदनामी हो। जैसे, ना ही अपने प्राइवेट पार्ट को छूना है, नाक में उंगली डालना या फिर कोई अन्‍य बुरी हरकत करना।